पाटील तमिल सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी
कोयमबटूर, 22 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील पहले वर्ल्ड क्लासिकल तमिल कांफ्रेंस का कोयंबटूर में बुधवार को उद्घाटन करेंगी।
वह कोडिसिया काम्प्लेक्स में सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी और फिनलैंड के तमिल विद्वान अस्को पारपोला को कलैगनार एम.करुणानिधि क्लासिकल तमिल पुरस्कार प्रदान करेंगी।
पाटील इस अवसर पर उद्घाटन भाषण देंगी और तमिलनाडु के राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला विशेष वक्तव्य देंगे। मुख्यमंत्री करुणानिधि अध्यक्षीय भाषण देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications