सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश
मुंबई आतंकी हमले में बरी हुए अंसारी पर रामपुर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप पर हमले में मिलीभगत का आरोप है।
गत 16 जून को अंसारी को रामपुर जिला अदालत में पेश किया गया था, जहां उसके खिलाफ उप्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल की थी।
रामपुर के पुलिस अधीक्षक रमिश शर्मा ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि उस दिन(16 जून) अंसारी की पेशी के दौरान इन सातों पुलिसकर्मियों को अदालत परिसर में मौजूद रहना था। जबकि वे वहां गैरहाजिर पाए गए थे। मैंने आज (मंगलवार) उनके (पुलिसकर्मियों) खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।
शर्मा ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद इन सभी उपनिरीक्षकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर दिसंबर 2007 को हुए आतंकी हमले में सात पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications