मोदी, वरूण पर नीतीश ने कोई शर्त नहीं रखी : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "हमें जद (यू) से ऐसा कोई संदेश नहीं मिला है कि कौन-कौन नेता चुनाव प्रचार करेंगे और कौन नहीं। इसके बारे में फैसला हम करेंगे। इस बारे में हमने किसी से सलाह भी नहीं मांगी है।"
पार्टी के नेता भले ही दावा कर रहे हों कि बिहार में दोनों दलों का गठबंधन जारी रहेगा लेकिन इसके बावजूद इस मुद्दे पर वरिष्ठ नेताओं की दिन में दो बार बैठक हुई।
इस संबंध में पार्टी की तीसरी बैठक मंगलवार देर शाम होगी जिसमें बिहार इकाई के प्रमुख नेता भी शिकरत करेंगे।
हुसैन ने कहा, "रात नौ बजे अध्यक्ष नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मैं भी रहूंगा। जो भी निर्णय होगा, इसके बारे में सभी को अवगत करा दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications