गैस त्रासदी : माकपा ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की
माकपा की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया, "मंत्री समूह की सिफारिशों पर कैबिनेट द्वारा कोई निर्णय लेने से पहले उसकी सिफारिशों पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, जिसमें गैस पीड़ितों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए।"
पार्टी ने यह मांग भी की है कि जिस डाउ केमिकल्स ने वर्ष 2001 में यूनयिन कार्बाइड कंपनी का अधिग्रहण किया था, उसे त्रासदी के पीड़ितों को हुए नुकसानों व मुआवजे की भरपाई करनी चाहिए।
माकपा ने कहा, "डाउ केमिकल्स की जवाबदेही तय करने के लिए कोई गंभीर कदम नहीं उठाया गया। भोपाल स्थित फैक्टरी में पर्यावरणीय सफाई व अन्य निराकरणों का पूरा खर्च डाउ को वहन करना चाहिए।"
पार्टी ने मंत्री समूह द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में इस मामले में सुधार याचिका दायर करने, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की भापाल इकाई को फिर से आरंभ करने और भोपाल मेमोरियल हास्पिटल ट्रस्ट को सरकार के अधीन किए जाने संबंधी सिफारिशों का स्वागत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications