मनमोहन के टोरंटो एजेंडे में परमाणु समझौता शीर्ष पर
अधिकारियों ने कहा है कि भारत ने अमेरिका, रूस, फ्रांस और अन्य कई देशों के साथ जिस तर्ज पर असैन्य परमाणु समझौते किए हैं, उसके बारे में पिछले वर्ष नवंबर महीने में हार्पर की भारत यात्रा के दौरान उन्हें जानकारी दी गई थी।
विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विवेक काटजू ने प्रधानमंत्री के दौरे पर आयोजित एक ब्रीफिंग में कहा, "इस समझौते में शांतिपूर्ण परमाणु अनुप्रयोगों का एक विशाल दायरा शामिल होगा।"
विदेश सचिव निरूपमा राव के अनुसार भारत और कनाडा ऊर्जा, संस्कृति और सामाजिक सुरक्षा पर भी विशेष समझौते कर सकते हैं। दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुस्तरीय मुद्दों पर बातचीत होगी।
भारत के लिए विशेष सम्मान की बात यह होगी कि जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले मनमोहन सिंह अकेले ऐसे नेता होंगे, जिनके लिए हार्पर रात्रि भोज आयोजित करेंगे। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिव शंकर मेनन उनके प्रतिनिधिमंडल के हिस्से हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications