पाकिस्तान 17 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए बताया है, "कैदियों को 23 जून को वाघा सीमा से रिहा किया जाएगा।"
पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर और भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव 24 जून को इस्लामाबाद में वार्ता करेंगे। इस दौरान आगामी 15 जुलाई को दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बैठक का एजेंडा तैयार किया जाएगा।
पाकिस्तान में सैकड़ों भारतीय और भारत में सैकड़ों पाकिस्तानी कैदी हैं। इनमें से अधिकांश मछुआरे हैं। ये मछुआरे अपने-अपने देशों की समुद्री सीमा पार कर एक-दूसरे के देशों में प्रवेश कर गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications