ग्रामीणों की पिटाई से 3 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार हड़ड़िया गांव के समीप तीन लोग सड़क पर लूटपाट कर रहे थे कि गांव के लोगों को यह सूचना मिली। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क पर पहुंचकर तीनों लोगों को धर दबोचा और उनकी जमकर पिटाई कर दी। अत्यधिक पिटाई के कारण घटनास्थल पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई।
पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले की एक प्राथमिकी लक्ष्मीपुर थाना में दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
ज्ञात हो कि रविवार की रात मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में भी दो लोगों की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications