पेट्रोलियम की कीमतों पर शुक्रवार को फैसला : देवड़ा
मंगलवार को पेट्रोलियम की कीमतों में संभावित वृद्धि के बारे में बताने से इंकार करते हुए देवड़ा ने कहा, "अधिकार प्राप्त मंत्रि समूह की बैठक शुक्रवार को होगी।"
एक दिन पहले सोमवार को देवड़ा ने राज्य सरकारों से पेट्रोल और डीजल पर बिक्री कर (वैट) को कम करने एवं ता*++++++++++++++++++++++++++++र्*क बनाने को कहा था। विभिन्न राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में उन्होंने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में वृद्घि से घरेलू तेल कम्पनियों पर दबाव बना है।
देवड़ा ने कहा था कि राज्य सरकारों द्वारा वैट की ऊंची दर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में वृद्धि का असर उपभोक्ताओं पर ज्यादा पड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 33 प्रतिशत और 24़ 7 प्रतिशत तक वैट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications