बिहार में 6 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
दाउदनगर अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मोहम्मद अजहर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पत्थरकट्टी गांव के पास सड़क मार्ग से जा रहे एक मार्शल गाड़ी पर सवार प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक जोनल कमांडर और एक एरिया कमांडर भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक मार्शल गाड़ी के अलावा दो पिस्तौल, 10 कारतूस, तीन मोबाइल फोन समेत करीब 2,500 रुपए बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications