शेयर बाजारों में नरमी, सेंसेक्स 127 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 8.43 अंक गिरकर 17, 868.12 पर खुला। सेंसेक्स ने 17868.12 के ऊपरी और 17725.63 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
सेंसेक्स में शामिल हिन्दुस्तान यूनिलीवर (1.20 प्रतिशत), आईटीसी (1.04 प्रतिशत) और टाटा मोटर्स (0.37 फीसदी) के शेयरों में तेजी आई।
स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.69 फीसदी), एसीसी (2.43 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (2.32 फीसदी) और टाटा स्टील (2.06 फीसदी) के शेयरों में दो फीसदी से अधिक की गिरावट आई।
नेशलन स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 0.65 अंक चढ़कर 5353.95 पर खुला। निफ्टी ने 5354.35 के उच्च और 5311.05 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप में गिरावट जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में मामूली तेजी देखी गई। मिडकैप 1.51 अंक यानी 0.02 फीसदी गिरकर 7064.21 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप 6.00 अंक यानी 0.07 फीसदी बढ़कर 8959.83 पर बंद हुआ।
बीएसई में पांच सेक्टरों में तेजी जबकि आठ में गिरावट का रुख था। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.01 फीसदी की तेजी आई जबकि धातु सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.90 फीसदी की सबसे ज्यादा गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1332 कंपनियों शेयरों में तेजी जबकि 1544 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख था। कुल 116 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications