गैस त्रासदी : पासवान ने राजीव की भूमिका पर सवाल खड़े किए

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष व पूर्व रसायन व ऊर्वरक मंत्री रामविलास पासवान ने भोपाल गैस त्रासदी के मुख्य आरोपी वारेन एंडरसन को देश से बाहर जाने के लिए सुरक्षित रास्ता देने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

पासवान ने मंगलवार को आईएएनएस से एक विशेष बातचीत में कहा, "कोई इस बात पर यकीन नहीं करेगा कि एंडरसन के देश छोड़ने के संबंध में राजीव गांधी को जानकारी नहीं थी।"

उन्होंने कहा, "जाहिर तौर पर तत्कालीन जिला पुलिस प्रमुख और जिला मजिस्ट्रेट ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के निर्देशों पर ही काम किया होगा। अर्जुन सिंह को यह स्पष्ट करना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 में हुई इस घटना के समय केंद्र व मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें थीं और वह इसके आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करना चाहती थी। दोनों के पास इस मामले में छुपाने को बहुत कुछ है।

पासवान ने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी पर अदालत का फैसला आने और उसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा पुनर्गठित किए गए मंत्री समूह द्वारा अपनी सिफारिशें सौंपे जाने से पीड़ितों का दर्द कम नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि भोपाल गस त्रासदी पर सरकार को तत्काल एक उच्चाधिकार प्राप्त आयोग गठित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "छह महीनों में आयोग को मारे गए लोगों के आश्रितों और घायलों को अत्यधिक मुआवजा देने और प्रभावितों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करनी चाहिए और साथ ही एंडरसन के प्रत्यर्पण को राष्ट्रीय सम्मान का मुद्दा मानकर उस पर काम करना चाहिए।"

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में रसायन व ऊर्वरक मंत्री रहे रामविलास पासवान ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान संयंत्र स्थल की सफाई के लिए जानकारियां जुटाईं और प्रयास शुरू किए लेकिन इसके लिए सभी ओर से हमें निराशाजनक जवाब मिले।

उनके कार्यकाल के दौरान उनसे कई एनजीओ और कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इसके बाद मैंने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई लेकिन हमें कई बातें बताई गईं मसलन कि यह मामला हमारे मंत्रालय के अधीन नहीं आता और कि यह अभी अदालत के समक्ष के विचाराधीन है।

पासवान ने कहा कि देश के सबसे बड़ी इस औद्योगिक त्रासदी से संबंधित मुद्दों के समाधान में न तो कांग्रेस और न ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार कभी गंभीर रही। दोनों ने ही सिर्फ बहानेबाजी की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+