मुंबई में ऑटो किराये में वृद्धि का ऐलान (लीड-1)
बंबई ऑटो रिक्शा एवं टैक्सीमैन यूनियन के अध्यक्ष शरद राव ने बताया, "पहले 1.6 किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया नौ रुपये से बढ़ाकर 11 रुपये किया गया है। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के हिसाब से 6.50 रुपये लगेंगे जो पहले पांच रुपये लगते थे।"
मुंबई में 85,000 टैक्सियों के अलावा लगभग 105,000 ऑटो रिक्शा सड़कों पर दौड़ते हैं।
ऑटो चालकों की मांग माने जाने के बाद टैक्सी चालक भी किराया बढ़ाने को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications