तुर्की में बम विस्फोट, 4 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक मिनी बस सुरक्षाकर्मियों को लेकर सैन्य परिसर जा रही थी। मरने वालों में एक अधिकारी की 17 वर्षीय पुत्री भी शामिल है।
इस्तांबुल के गवर्नर हुसैन अवनी मुतलू ने कहा कि बम विस्फोट रिमोट से किया गया था।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक इस विस्फोट के पीछे प्रतिबंधित संगठन कुर्दिस्तान वर्कस पार्टी (पीकेके) का हाथ हो सकता है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में तुर्की की पुलिस और पीकेके के बीच हुई भिडंत में कम से कम 18 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications