सुसाइड नोट में निरुपमा की लिखावट : फोरेसिंक रिपोर्ट
निरुपमा की मां सुधा के वकील अरुण मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, "फोरेंसिक रिपोर्ट अदालत में सौंप दी गई है। इसमें स्पष्ट है कि सुसाइड नोट में लिखावट निरुपमा की ही थी।"
पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट कोलकाता स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट कोडरमा की अदालत में भेज दिया गया था।
अदालत ने सुधा की जमानत याचिका पर नौ जून को सुनवाई करते हुए पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। अगली सुनवाई 23 जून को होगी।
गौरतलब है कि 29 अप्रैल को दिल्ली के एक अखबार में काम करने वाली निरुपमा कोडरमा स्थित अपने घर में मृत पाई गई थी। उसका दिल्ली में एक पत्रकार से प्रेम संबंध था। ऐसे में इसे सम्मान के नाम पर की गई हत्या का मामला कहा गया। इसी आरोप में सुधा की गिरफ्तारी तीन मई को हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications