चकाचौंध से दूर रहती हैं 2 अरबपति भारतीय लाडली
प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स ने ऐसी ही अरबपति बेटियों की एक सूची जारी है। इसमें उद्योपगित शिव नादर की बेटी रोशनी नादर और आदि गोदरेज की बेटी निशा गोदरेज का नाम शुमार है।
रोशनी 28 साल की हैं और उन्होंने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की है। बीते साल अप्रैल में उन्हें पांच अरब डॉलर के एचसीएल समूह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया था। वह वर्ष 2009 से 'विद्या ज्ञान स्कूल' कार्यक्रम से जुड़ी हैं। इस कार्यक्रम का संचालन शिव नादर फाउंडेशन के तहत किया जाता है।
इसी तरह निशा गोदरेज भी 5.2 अरब डॉलर के साम्राज्य की वारिस हैं। 31 साल की निशा हॉवर्ड से एमबीए की पढ़ाई की हैं। उन्होंने लगभग एक साल गोदरेज समूह से ही बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की थी।
फिलहाल निशा गोजदेरज समूह में एक बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। फोर्ब्स का कहना है कि निशा बालिका शिक्षा को लेकर बहुत तन्मयता से लगी हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications