सरयू नदी में नाव डूबी, 1 शव मिला (लीड-1)
यह हादसा खेराघाट थाना भेत्र के एकघरा गांव के घाट पर आज दोपहर बाद हुआ। जिलाधिकारी रिग्जियान सैंफिल ने आईएएनएस को बताया कि फिलहाल नदी से एक शव निकाला गया है। करीब 15 लोग अभी भी लापता हैं। गोताखोरों की मदद से राहत व बचाव कार्य जारी है।
सैंफिल ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक नाव का प्रयोग लोगों को लाने व ले जाने (परिवहन) के लिए किया जा रहा था।
खेराघाट थाना प्रभारी सुधाकर उपाध्याय ने आईएएनएस को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नाव में तकरीबन 30 से 35 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications