सरयू नदी में नाव डूबी, 15 लापता
बहराइच, 22 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मंगलवार को सरयू नदी में एक नाव के पलट जाने से उसमें सवार तकरीबन 15 लोग लापता हो गए।
यह हादसा खेराघाट थाना भेत्र के एकघरा गांव के घाट पर मंगलवार दोपाहर बाद हुआ।
जिलाधिकारी रिग्जियान सैंफिल ने आईएएनएस को बताया कि गोताखोरों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सैंफिल ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक नाव का प्रयोग लोगों को लाने ले जाने (परिवहन) के लिए किया जा रहा था।
खेराघाट थाना प्रभारी सुधाकर उपाध्याय ने आईएएनएस को बताया कि फिलहाल 15 लोगों को बचा लिया गया है। कोई शव बरामद नहीं किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नाव में तकरीबन 30 से 35 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications