अफगानिस्तान में विस्फोट, 7 मरे
काबुल, 22 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्से में सड़क किनारे किए गए दो अलग-अलग बम विस्फोटों में सात लोग मारे गए जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हेरात प्रांत के खिस्क-ए-कुहना जिले में हुए विस्फोट की चपेट में एक ट्रक आ गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक एक अन्य घटना में घोर प्रांत के पासावांड जिले में हुए एक विस्फोट में मोटरसाइकिल से जा रहे एक दंपति की मौत हो गई।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में इस वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान ज्यादातर विस्फोट सड़क किनारे ही किए गए। इसी तरह के विस्फोट वर्ष 2009 में भी किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications