मेलबर्न और दिल्ली के बीच एयर इंडिया की सीधी उड़ान

आस्ट्रेलियाई प्रांत विक्टोरिया के प्रधानमंत्री जॉन ब्रुम्बे और उद्योग एव व्यापार मंत्री जैसिंटा एलन ने इस संबंध में एयर इंडिया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों शहरों के बीच एयर इंडिया की नियमित उड़ान एक नवंबर से आरंभ होगी।

ब्रुम्बे ने कहा कि मेलबर्न के लिए सीधे उड़ान का फैसला करके एयर इंडिया ने साबित किया है कि विक्टोरिया भारतीय पर्यटकों और कारोबारियों के लिए प्रमुख स्थान बन गया है।

उन्होंने कहा, "एयर इंडिया मेलबर्न में अपना क्षेत्रीय मुख्यालय भी बनाएगी। इस समझौते से 78 नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे बल्कि 123,000 नए पर्यटक व कारोबारी भारत से विक्टोरिया हर साल पहुंचेंगे।"

ब्रुम्बे ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि बीते साल की तुलना में विक्टोरिया आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में मार्च 2010 में 17.4 फीसदी का उछाल आया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+