पटना में भवन गिरने से 2 की मौत, जांच के आदेश
पटना के जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जर्जर भवनों में रह रहे करीब 65 परिवारों को तत्काल अपने फ्लैट खाली करने के आदेश दिए गए हैं।
इधर, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव गिरीश शंकर ने मंगलवार को बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की हाउसिंग बोर्ड का एक दल जांच करेगा तथा इलाके के सभी फ्लैटों में हुए अवैध निर्माण को भी तोड़ा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भूतनाथ रोड में बने इन फ्लैटों को कई बार खाली करने के आदेश प्रशासन द्वारा दिये गये हैं परंतु यह खाली नहीं हो पाया है। बिहार राज्य आवास बोर्ड द्वारा वर्ष 1974 में इस इलाके में बनाये गये करीब 3600 फ्लैट हैं, जो जर्जर हालत में हैं।
ब्लॉक 13 में चार मंजिला भवन सोमवार की रात ढह गया था जिसमें एक नवविवाहिता अर्चना देवी और पांच वर्षीय पल्लवी की मौत हो गई थी। इसके अलावा चार से ज्यादा लोग इस घटना में घायल हो गये थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications