ई-टिकट पर कॉलेज परिचय पत्र, पासबुक भी मान्य
नई
दिल्ली। अभी तक ई-टिकट लेकर ट्रेन में सफर करते वक्त केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र ही मान्य थे, लेकिन अब विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र या राष्ट्रीयकृत बैंक पासबुक भी मान्य होगी। रेल मंत्रालय ने यह घोषणा गुरुवार का की। यह प्रावधान आगामी 15 जून से लागू होगा। id="toptextpromo">मंत्रालय
के मुताबिक अभी तक ई-टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के पांच फोटो पहचान पत्रों जैसे मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस और केन्द्र राज्य सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र के साथ मान्य थे। लेकिन अब ई-टिकट की चेकिंग के वक्त कॉलेज या व विश्वविद्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र व बैंक पासबुक भी दिखा सकेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मंत्रालय
के मुताबिक वरिष्ठ नागरिकों के अलावा ई-टिकट के माध्यम से बुकिंग कराने वाले व्यक्तियों, छात्रों सहित कोई रियायत नहीं दी जाएगी। रेल मंत्रालय ने अपने सभी क्षेत्रीय रेल खंडों और खासतौर पर टिकट निरीक्षण कर्मचारियों को इस संशोधित प्रावधान के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा है ताकि यात्रियों को इसके कारण होने वाली परेशानी का सामना न करना पड़े।











Click it and Unblock the Notifications