कोलंबिया में दक्षिणपंथी उम्मीदवार की जीत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जिन 60 फीसदी मतों की गिनती की जा चुकी है, उनमें सांतोस को 69 फीसदी मत हासिल हुए हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी और बोगोटा को पूर्व मेयर अंतानास मोकुस को दूसरे चरण में बहुत कम मत मिले हैं।
सांतोस 58 साल के हैं और कोलंबिया के रक्षा मंत्री रह चुके हैं। पहले चरण में उन्हें 47 फीसदी मिले थे लेकिन बाद के चुनाव सर्वेक्षणों में कहा गया था कि दूसरे चरण में सांतोस को दो तिहाई मत हासिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications