अंधविश्वास भी दिला सकता है सफलता!
आपने देखा होगा कि ज्यादातर ट्रक व टेंपो ड्राइवर निकलने से पहले अपने वाहन पर नीबू-हरी मिर्च बांधते हैं। देश के लगभग सभी बाजारों में दुकान खुलते ही व्यापारी अपनी दुकान के बाहर इस तरह की चीजें बांधते हैं। इनका मानना है कि इससे उनके धंधे को बुरी नज़र नहीं लगती।
खैर ये तो रही बीच बाज़ार अंधविश्वास की बात, लेकिन क्या कॉर्पोरेट सेक्टर के ऑफिस में यह अंधविश्वास काम आता है?
आप सोच रहे होंगे यह क्या बात हुई? कॉर्पोरेट जगत में किसमत उसी का साथ देती है, जो मेहनत और लगन से करता है। यहां टोने-टोटके से सफलता नहीं मिलती, यहां सिर्फ काम बोलता है। लेकिन हम आपको बता दें कि फुली एयरकंडीशंड दफ्तरों में भी काम करने वाले लोग इसी अंधविश्वास को सफलता का रास्ता बना सकते हैं। यह कारगर भी है। खास बात यह है कि मनोवैज्ञानिक भी इसे सही मानते हैं।
क्लिक करें- क्या है आपका लकी चार्म
हाल ही में कोलोन विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिकों ने इस पर एक अध्ययन किया। अध्ययन में मिले परिणामों के मुताबिक जो लोग किसमत को मानते हैं और अपनी किसमत चमकाने के लिए अंधविश्वास से भरा काम करते हैं, उन्हें भी सफलता मिलती है। हालांकि यह हर बार सही नहीं होता। असल में मनोवैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग अपना लकी चार्म अपने साथ रख कर काम करते हैं, उनकी कार्यक्षमता बढ़ जाती है।
साइकोलॉजिकल साइंस के जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन की रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों ने अपने साथ अपना लकी चार्म लेकर काम करना शुरू किया, उनके काम में व्यापक बदलाव देखे गए। उनकी परफॉर्मेंस में तेजी से वृद्धि हुई। चाहे नए प्रोजेक्ट हों या फिर पुराने कार्य और या फिर बिजनेस, सभी जगह लकी चार्म कारगर साबित हुआ। जिन लोगों के पास उनका लकी चार्म था उन्होंने अन्य की तुलना में अधिक सकारात्मक परिणाम दिए। यही नहीं इन लोगों में आत्मविश्वास भी अन्य की तुलना में ज्यादा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि गुडलक जैसी बातों पर यह पहला अध्ययन है।












Click it and Unblock the Notifications