छत्तीसगढ़ में 2 नक्सली मारे गए, 6 गिरफ्तार
रायपुर, 19 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में अलग घटनाओं में शनिवार को छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए।
पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला बल और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दस्ते ने कांकेर जिले के जंगल में तलाशी अभियान चलाया जिसमें छह नक्सली गिरफ्तार किए गए। इस तौरान उनके कई साथी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए।
कांकेर के साथ ही बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले नक्सलियों के गढ़ माने जाते हैं।
नारायणपुर जिले के जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। पुलिस ने दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण नवंबर 2000 में किया गया था। पुलिस का कहना है कि उसके बाद से नक्सली हिंसा में 2000 लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications