सोमालिया में हिंसा, 18 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मुठभेड़ दक्षिण-पश्चिम में स्थित धारकिनले जिले में उस समय हुई जब विद्रोहियों ने सैनिकों पर हमला कर दिया।
अधिकारियों के मुताबिक मृतकों और घायलों में आम नागरिक भी शामिल हैं साथ ही मुठभेड़ में दोनों पक्षों को नुकसान पहुंचा है।
गौरतलब है कि इस जिले को एक शांतिपूर्ण जगह के रूप में जाना जाता है जो राजधानी के पश्चिमी भाग में स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications