दोस्त नहीं पापा के साथ डेटिंग कीजिये

नई दिल्ली। हममें से कई लोग ऐसे हैं जो अपने मित्रों के साथ मौज-मस्ती करने गए होंगे पर क्या आपने उस व्यक्ति के बारे में कभी सोचा है जिसकी वजह से आज हम इस दुनिया में हैं। यदि नहीं, तो सोचना शुरू कीजिए और आने वाले 'फादर्स डे' पर अपने पिता को एक ऐसा तोहफा दीजिए, जिसे वह ताउम्र याद रखें। ऐसे लोग जो 'फादर्स डे' के मौके पर अपने पिता के साथ वक्त बिताना चाहते हैं वे 20 जून यानी 'फादर्स डे' के दिन शहर के किसी खास हिस्से में अपने पिता को ले जा सकते हैं।

यदि आपके पिता फुटबाल प्रेमी हैं और दक्षिण अफ्रीका में चल रहे फीफा विश्व कप के मैच देखना पसंद करते हैं तो आप उन्हें अच्छा उपहार दे सकते हैं। मेहरौली के खास 'एम्परर किचन' में इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां पर आप संगीत और नृत्य के साथ फुटबाल का भी मजा ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ेगी और आपको 1,500 रुपये से लेकर 1,700 रुपये के बीच अदा करना पड़ेगा।

वहीं दूसरी तरफ यदि आपके पिता मिठाई के शौकीन हैं तो आप रूबी में एक दिन बिता सकते हैं जहां आपको चॉकलेट केक सहित अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे और आप अलग-अलग तरह की मिठाइयों का मजा ले सकते हैं। 'फादर्स डे' के मौके पर विभिन्न होटलों और स्पा सेंटरों की ओर से एक दिन के लिए विशेष पैकेज का आयोजन किया गया है।

इस मौके पर 'द पार्क होटल' और सभी महत्पूर्ण 'स्पा' सेंटरों में कई शानदार उपहार आपका इंतजार कर रहे हैं जिनसे आप अपने पिता का दिल खुश कर सकते हैं। यदि आप 2,500 रुपये या उससे ऊपर के उपहार खरीदते हैं तो आपको अपने पिताजी का फेशियल या हेयरकट मुफ्त में करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+