श्रम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-अफगानिस्तान
सहमति पत्र के अनुसार भारत अफगानिस्तान को समग्र रोजगार रणनीति बनाने में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा, ताकि अफगानिस्तान अपने यहां बढ़ती बेरोजगारी की समस्या से निपट सके। इसके अलावा भारत अफगानिस्तान में रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी सहयोग करेगा। भारत अफगानिस्तान को श्रम संबंधी नियमों और कानून बनाने में तकनीकी सहयोग प्रदान करने के साथ- साथ अपने यहां की बाल श्रमिक परियोजना के समान अफगानिस्तान में बाल श्रम के मामले निपटाने और उनके पुनर्वास में भी सहयोग देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications