राजस्थान की 9168 ग्राम पंचायतों में सोलर पावर संयत्र स्थापित होंगे
राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इन्स्टूमेन्टस लिमिटेड (रील) के प्रबंध निदेशक एम.एम.भारद्वाज ने नई दिल्ली के हॉटल अशोक में पंचायती राज परियोजना पर केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री डा. फारुक अब्दुल्ला के समक्ष एक प्रस्तुतीकरण दिया।
इस अवसर पर विद्युत राज्यमंत्री भरत सिंह सोंलकी एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे। भारद्वाज ने बताया की भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केन्द्र योजना के तहत पूरे राज्य में 9168 ग्राम पंचायतों और 249 पंचायत समितियों पर सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जायेंगे।
उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों का उपयोग सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्र के रूप में आम आदमी तक सूचना एवं ज्ञान को सुलभ कराने व सुशासन प्रदान करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रील इस प्रोजेक्ट को निष्पादित करेगी। यह प्रोजेक्ट कार्बन उत्सर्जन की दर को कम करने के साथ डीजल व ऊर्जा की बचत में सहायक होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications