राज्यसभा चुनाव : पासवान, रूडी जीते
पासवान और रूडी के अलावा जनता दल (युनाइटेड) के आर. सी. पी. सिंह और उपेंद्र कुशवाहा तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के रामकृपाल यादव ने जीत हासिल की है।
चुनाव में नौ विधायकों ने क्रास वोटिंग की। इनमें से भाजपा का एक, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पांच और राजद के दो विधायक हैं। इन विधायकों ने राजद और जद (यू) के पक्ष में मतदान किया। भाजपा के बनवारी राम और बसपा की सीता सुंदरी ने क्रास वोटिंग करना स्वीकार किया है।
बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री शाहिद अली खान ने संवाददाताओं को बताया कि विभिन्न दलों के पांचों उम्मीदवार अपना-अपना चुनाव जीत गए हैं।
पासवान को 39, रूडी को 47, सिंह को 47, कुशवाहा को 48 और यादव को 38 मत मिले।
निर्दलीय उम्मीदवार बी. जी. उदय को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें दो ही मत मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications