जासूसी के आरोप में बच्चे को फांसी पर लटकाया
काबुल। दक्षिणी आफगानिस्तान में संदिग्ध तालिबान आतंकवादियों ने सरकार की जासूसी करने के आरोप में एक सात साल के बच्चे को फांसी दे दी।
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता दाउद अहमदी के हवाले से बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिणी प्रांत हेलमंद के संगीन जिले से बच्चे को उठाया था।
अहमदी ने पुलिस को बच्चे के रिश्तेदारों द्वारा मुहैया कराए गए जानकारी के आधार पर बताया, "अफगान सरकार के लिए जासूसी करने के आरोप में आतंकवादियों ने जिले के हेरातियान गांव में बच्चे को मार डाला।" देश के मध्य में अधिकतर जिलों में तालिबान का कब्जा है और कहने के लिए अफगान और विदेशी जवान यहां तैनात हैं।
तालिबान ने अभी तक इस खबर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 2001 में सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद तालिबन ने अब तक कई लोगों को जासूसी करने के आरोप में मार डाला है लेकिन यह पहली दफा है जब किसी बच्चे को उन्होंने अपना निशाना बनाया है।













Click it and Unblock the Notifications