श्रीलंका में चुंबन लेने पर गिरफ्तारी

श्रीलंका में चुंबन लेने पर हिरासत
श्रीलंका में पुलिस ने लगभग 200 जोड़ों को अशोभनीय व्यवहार के आरोप में हिरासत में ले लिया है.

स्थानीय लोगों की शिकायत है कि जवान जोड़े सार्वजनिक रूप से चुंबन करते हैं, एक दूसरे के गले लगते हैं या एक दूसरे का हाथ पकड़े रहते हैं. पिछले दो हफ़्तों में कुरूनेगाला शहर में लगभग 350 युवाओं को हिरासत में लिया गया है और उनको फटकार लगाई गई है.

दक्षिणी शहर मतारा में भी पुलिस ने कथित रूप से नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 22 जोड़ों को गिरफ़्तार किया है. उन युवा जोड़ों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोग सैकड़ों युवा जोड़ों की अनुचित हरकतों से काफ़ी नाराज़ हैं और उन्हें शर्मिंदगी भी होती है.

कुरूनेगाला शहर युवाओं का एक मुख्य केंद्र है और ख़बरों के मुताबिक़ कई युवा जोड़े पार्कों में और बस अड्डों के आसपास घूमते रहते हैं. कोलंबो स्थित बीबीसी संवाददाता चार्लस हैवीलैंड का कहना है कि श्रीलंका की राजधानी का चाहे जितना भी पश्चिमीकरण हो रहा हो लेकिन अब भी देश के ग्रामीण इलाक़ों में सार्वजनिक रूप से चुंबन करना या आलिंगन करना लोगों को स्वीकार नहीं है.

इस मामले में शामिल लड़कियों में से ज़्यादातर स्कूल जाने वाली हैं और उनकी उम्र 15 साल के क़रीब है. पुलिस का कहना है कि इसी वजह से उन्होंने एक अभियान चलाया और लगभग 350 युवाओं को हिरासत में लिया.

बाद में पुलिस उनके माता पिता को सूचित किया और चेतावनी देकर छोड़ दिया कि अगर वे दोबारा ऐसा करते हैं तो उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+