कलपक्कम के लापता वैज्ञानिक का स्कूटर बरामद

आईजीसीएआर में कार्यरत 38 वर्षीय राधाकृष्णन शनिवार को लापता हो गए थे। उनकी पत्नी शीजा से मिली शिकायत के बाद बुधवार को पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। शीजा केरल में शिक्षिका हैं।
राज्यों की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
पुलिस के मुताबिक राधाकृष्णन की पत्नी ने शनिवार रात 8.30 बजे उनसे फोन पर बात की थी लेकिन जब रात के 10 बजे उन्होंने फिर से फोन किया तो उनका मोबाइल फोन बंद हो चुका था।
पुलिस ने बताया कि राधाकृष्णन के बारे में जानकारी अन्य केंद्रों तक पहुंचा दी गई है और जांच जारी है। आईजीसीएआर के प्रवक्ता जे. डेनियल चेलप्पा ने बताया कि राधाकृष्णन वर्ष 2004 में आईजीसीएआर से जुड़े थे और वह किसी संवेदनशील कामकाज के साथ संबद्ध नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications