अंबेडकर नगर में केयले से लदी ट्रेन का इंजन फुंका
अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में गुरुवार को कोयले से लदी मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना सुबह जिले के टांडा रेलवे स्टेशन के पास हुई जब कोयले से लदी मालगाड़ी स्थानीय राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की इकाई जा रही थी। मालगाड़ी का इंजन धूं-धूं कर जलने लगा।
अंबेकर नगर राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) चौकी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आग पर जल्द काबू पा लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड अगर मौके पर स मय से नहीं पहुंच गईं होती तो हादसा बड़ा रूप ले सकता था। मालगाड़ी में डीजल का इंजन लगा था। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications