सरकारी क्रेडिट कार्ड से मंत्री ने देखीं अश्लील फिल्में
ऑकलैंड, 10 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में एक पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान कई बार आधिकारिक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अश्लील फिल्में देखने के लिए किया।
शेन जोंस वर्ष 2007-08 तक भवन एवं निर्माण मंत्री थे। उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्हें बतौर मंत्री जो क्रेडिट कार्ड मिला था, उसका इस्तेमाल उन्होंने निजी विमान यात्राएं, शराब, पत्रिकाएं, किताबें और अश्लील फिल्में खरीदने के लिए किया।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार जोंस ने कहा, "मैं कई बार होटलों में रुका। इस दौरान मैंने अश्लील फिल्में देखीं और उसके बदले में भुगतान भी किया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। परंतु मैं इसे नहीं छिपाउंगा।"
मंत्री रहते जोंस ने अपनी इन बेजा हरकतों पर क्रेडिट कार्ड के जरिए 5,000 डॉलर खर्च कर दिए। उन्होंने कहा, "मैं जानता था कि कभी न कभी क्रेडिट कार्ड का मामला सामने आएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications