डेनमार्क ने गुगल से संवेदनशील आंकड़े हटाने को कहा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डेनमार्क के एक समाचार पत्र 'बर्लिग्सके टिडेंटे' के हवाले से बताया गया है कि डेनमार्क डाटा प्रोटेक्शन एजेंसी ने सभी संवेदनशील आंकड़ों को हटाने के लिए गूगल को लिखित नोटिस दिया है।
गूगल ने हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह कब तक इस सूचना को नष्ट करेगा।
डाटा प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रमुख लीना एंडरसन ने बताया, "हम चाहते हैं कि डेनमार्क के अवैध आंकड़े हटाए जाएं। लेकिन हम गूगल से इस संबंध में पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।"
एक महीने पूर्व गूगल ने इस बात की घोषणा की थी कि विभिन्न तरीकों से जुटाए गए निजी आंकड़ों को वह सार्वजनिक करेगी। इन आंकड़ों को लोगों ने 'नॉन-इनक्रिप्टेड वाई-फाई' के माध्यम से भेजा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications