जोहांसबर्ग में 4 चीनी पत्रकारों से लूट
चीन के समाचार पत्र 'बीजिंग न्यूज' के मुताबिक चारों पत्रकारों को 'कई हथियारबंद' लोगों द्वारा उस समय लूटा गया जब वह बुधवार को एक किराये की कार से एक साक्षात्कार के लिए जा रहे थे।
समाचार पत्र के मुताबिक लूटेरों ने कार का दरवाजा तोड़ दिया और पत्रकारों को कार से बाहर निकलने के लिए कहा। उसके बाद उन्होंने पत्रकारों को गंभीर धमकी दी और उनके पास से एक कैमरा और 1,500 डॉलर लूट ले गए। इस घटना में कोई पत्रकार घायल नहीं हुआ है।
समाचार पत्र के मुताबिक बीजिंग के रहने वाले एक अन्य पत्रकार को दक्षिण अफ्रीका में लूटा गया है।
अखबार लिखता है, "दक्षिण अफ्रीका सुरक्षित जगह नहीं है। इस तरह की घटनाएं यहां आम बात हो गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications