एनटीपीसी जा रही मालगाड़ी के इंजन में आग लगी
घटना सुबह जिले के टांडा रेलवे स्टेशन के पास हुई जब कोयले से लदी मालगाड़ी स्थानीय राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की इकाई जा रही थी। मालगाड़ी का इंजन धूं-धूं कर जलने लगा।
अंबेकर नगर राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) चौकी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वी.के.सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि दमकल की गाड़ियां आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दमकल की गाड़ियां समय से मौके पर पहुंच गईं नहीं तो हादसा बड़ा रूप ले सकता था। मालगाड़ी में डीजल का इंजन लगा था। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications