अल्पसंख्यकों के लिए चार नई कल्याण योजनाएं
ये योजनाएं इस प्रकार हैं- राज्य वक्फ बोर्ड को सशक्त बनाना, अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित विद्यार्थियों के लिए विदेशों में पढने हेतु शिक्षा ऋणों पर ब्याज में छूट, भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए संवद्र्घन गतिविधियां और लघु अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी में कमी को रोकने के लिए योजना।
इन चारों योजनाओं के साथ ही अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय की ऐसी योजनाओं की संख्या 16 हो गई है। पिछले वित्त वर्ष में ऐसी 12 योजनाएं चलाई जा रही थी। नई योजनाओं में से तीन केंद्रीय क्षेत्र की और एक केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में लागू की जाएगी। इनके लिए 2010-11 के बजट में 11 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications