कृष्णा गुरुवार को जाएंगे ताशकंद
कृष्णा 10 व 11 जून को ताशकंद में होने वाले एससीओ सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत को उम्मीद है कि उस दौरान उसे क्षेत्रीय समूह में संपूर्ण सदस्यता मिल जाएगी।
सम्मेलन में क्षेत्रीय समूह की सदस्यता के नियमों एवं प्रक्रियाओं को स्पष्ट किया जाएगा। इस समूह के सदस्य देशों में रूस, चीन, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान,किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।
एससीओ देशों के विदेश मंत्रियों ने पिछले सप्ताह बैठक की और नए सदस्यों को शामिल करने की प्रक्रिया निर्धारित की।
एससीओ में भारत के साथ पाकिस्तान, ईरान और मंगोलिया को जल्द ही सदस्यता मिलने की संभावना है।
भारत ने पिछले कुछ महीनों में एससीओ की सदस्यता लेने में रुचि दिखाई थी, क्योंकि यह संगठन क्षेत्रीय सुरक्षा एवं विद्युत आपूर्ति में सहयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले वर्ष रूस के येकतेरिनबर्ग में हुए एससीओ सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया था। अब भारत पहली बार इस क्षेत्रीय सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करेगा।
एससीओ ने ताशकंद में क्षेत्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र स्थापित किया है। भारत चाहता है कि अफगानिस्तान भी इसमें शामिल हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications