कलपक्कम के लापता वैज्ञानिक का स्कूटर बरामद
आईजीसीएआर के यह 38 वर्षीय वैज्ञानिक शनिवार को लापता हो गए थे। उनकी पत्नी शीजा से मिली शिकायत के बाद बुधवार को पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। शीजा केरल में शिक्षिका हैं।
तिरूकाझुकुंद्रम के सर्कल इंस्पेक्टर एस. मणिक्कम ने आईएएनएस को बताया, "हमें राधाकृष्णन का स्कूटर वेंगमबाक्कम गांव के निकट ईस्ट कोस्ट रोड के एक जंक्शन से बरामद हुआ। स्कूटर में उचित ढंग से ताला लगाया गया था।"
राधाकृष्णन की पत्नी ने शनिवार रात 8.30 बजे उनसे फोन पर बात की थी लेकिन जब रात के 10 बजे उन्होंने फिर से फोन किया तो उनका मोबाइल फोन बंद हो चुका था।
उन्हें राधाकृष्णन के सहकर्मी से पता चला कि क्वोर्टर के बाहर ताला लगा है।
चिंतित शीजा कलपक्कम चली आई और उन्होंने सदुरंगपट्टिनम पुलिस स्टेशन पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
राधाकृष्णन अपने स्कूटर से वेंगमबाक्कम जंक्शन तक आते थे और फिर वहां बस में जाते थे। उनका स्कूटर गोवा में पंजीकृत है।
पुलिस ने बताया कि राधाकृष्णन के बारे में जानकारी अन्य केंद्रों तक पहुंचा दी गई है और जांच जारी है।
आईजीसीएआर के प्रवक्ता जे. डेनियल चेलप्पा ने बताया कि राधाकृष्णन वर्ष 2004 में आईजीसीएआर से जुड़े थे और वह किसी संवेदनशील कामकाज के साथ संबद्ध नहीं थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications