बिहार में एनएच-77 को दो लेन का बनाने को मंजूरी
इसकी कुल परियोजना लागत 512 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसके लिए रियायत अवधि 20 वर्ष की है जिसमें 30 माह की निर्माण अवधि भी शामिल है।
मार्च 2005 में मंत्रिमंडल ने बीओटी आधार पर एनएचडीपी के तीसरे चरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग की 4000 किलोमीटर लम्बाई को चार छ: लेन बनाने के काम को अपनी मंजूरी दी थी। इसके बाद मई, 2006, अक्तू बर, 2006 और अप्रैल, 2007 में अतिरिक्त हिस्से को चार लेन बनाने के काम को मंजूरी दी गई।
लगभग 12109 किलोमीटर की कुल लम्बाई के लिए 80,626 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत पर काम किया जा रहा है। उपरोक्त खंड मंजूर किए गए खंडों का एक भाग है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications