उप्र में भीषण गर्मी से राहत
लखनऊ, 10 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोग भीषण गर्मी और तपिश से थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान बलिया और झांसी राज्य के सबसे गर्म स्थान रहे जहां अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, कानपुर का 37.1 डिग्री, वाराणसी का 38.8 डिग्री और राजधानी लखनऊ का तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आस-पास है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वाचल के कुछ स्थानों पर आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications