मप्र में गर्मी से राहत
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। यह मानसून पूर्व की गतिविधियां हैं जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। भोपाल का अधिकतम तापमान 39़ 0 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 38़ 4, ग्वालियर में 39़ 4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 38़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications