दिल्ली में तापमान बढ़ने के आसार
नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में आसमान साफ रहने और तापमान बढ़ने से गुरुवार को दिल्लीवासियों को गर्मी की तपिश का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान औसत से नीचे रहेगा लेकिन अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 25.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।"
गौरतलब है कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications