अफगानिस्तान में विवाह समारोह में विस्फोट, 40 मरे (लीड-1)
कंधार, 10 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में एक शादी समारोह के दौरान हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 40 लोग मारे गए और 70 से ज्यादा घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जलमई अयूबी ने बताया कि विस्फोट बुधवार देर रात अर्घनदाब जिले में हुआ। उन्होंने बताया, "फिलहाल मैं इतना ही कह सकता हूं कि विस्फोट में अनेक लोग हताहत हो गए।"
प्रांत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "विवाह समारोह को आत्मघाती हमलावर ने निशाना बनाया। हमारी जानकारी के अनुसार इस विस्फोट में 39 लोग मारे गए और 73 अन्य घायल हो गए।" उन्होंने कहा कि विस्फोट में दूल्हा और बड़ी तादाद बच्चे भी घायल हो गए ।
एक अन्य अधिकारी ने बताया मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाए जाने के कारण हताहतों की सटीक संख्या बता पाना अभी संभव नहीं है।
गौरतलब है कि कंधार से 15 किलामीटर की दूरी पर हुए इस विस्फोट की अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications