शांति के लिए थाई सरकार ने की प्रार्थना
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस आयोजन में बौध, ब्राह्मण, ईसाई, इस्लामिक और सिख धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान थाईलैंड में शांति के लिए पूजा की गई।
पूजा का आयोजन गवर्नमेंट हाउस में किया गया था। इसमें देश के बड़े उद्योगपतियों ने भी हिस्सा लिया। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल और मई में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई हिंसा में 89 लोग मारे गए थे और 885 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications