अफगानिस्तान में विवाह समारोह में आत्मघाती हमला, 40 मरे (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रांतीय गवर्नर तोरीयाल वेसा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अर्घनदबाद जिले में बुधवार रात एक शादी समारोह को निशान कर किए गए आत्मघाती हमले में कम से 87 लोग घायल हो गए।

यह वारदात कंधार शहर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगन गांव में हुई है। इस हमले की राष्ट्रपति हामिद करजई और अंतराष्ट्रीय समुदाय ने कड़ी निंदा की है।

अफगान के दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और करजई ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "दुनियाभर में शादी समरोह केवल अच्छा ही नहीं होता है बल्कि पवित्रता, रक्षा और सम्मान लायक अवसरों में भी माना जाता है।"

करजई ने कहा, "शादी समारोह में आत्मघाती हमला करना और लोगों को मारना केवल इस्लाम के खिलाफ ही नहीं है बल्कि विश्व मानवता के भी खिलाफ है।"

अफगानिस्तान के दौरे पर आए कैमरन ने इस घटना की भर्त्सना की है।

काबुल में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत स्टाफन मिस्तुरा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और एक वक्तव्य में कहा है, "शादी के मौके पर एकत्रित लोगों को खासतौर से निशाना कर हमला करना नागरिक जीवन के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।"

वेसा के मुताबिक कंधार प्रांतीय गर्वनर सरकार में मध्यक्रम के अधिकारी मोहम्मद शरीफ के बेटे की शादी में करीब 1,000 लोग एकत्रित हुए थे।

नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के उप कमांडर जनरल निक पार्कर ने एक बयान में कहा, "अफगान नागरिकों के बीच डर पैदा करने के लिए एक उत्सवपूर्ण समारोह को निशान कर किया गया यह हमला आतंकवादी संगठन तालिबान की निर्दयता को दिखाता है।"

बयान में कहा गया है कि इससे साबित होता है कि तालिबान का मानव जीवन से कोई नाता नहीं है।

इस बीच, तालिबान के एक प्रवक्ता कूरी यूसुफ अहमदी ने कहा है कि इस हमले में उनका हाथ नहीं है।

अहमदी के मुताबिक रहस्मय तरीके से हुए विस्फोट से हुई लोगों की मौतों को लेकर विदेशी सेनाएं तालिबान को बदनाम कर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+