निक क्लेग की पत्नी ने शुरू की नई नौकरी
गोंजालेज स्पेन के एक सीनेटर की बेटी हैं और अभी लंदन की एक कानूनी सलाहकार कंपनी में साझेदार हैं। उन्होंने स्पेन की निर्माण और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी 'एसीओना' में गैर कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाला है।
इससे पहले गोंजालेज विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय और पूर्व यूरोपीय आयुक्त लॉर्ड पेट्टन के साथ नीति सलाहकार के रूप में काम कर चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि दुनिया में अक्षय ऊर्जा, बुनियादी परियोजनाओं और जल प्रबंधन के लिए मशहूर 'एसीओना' ने लंदन के नागरिकों को पेयजल आपूर्ति करने के लिए एक संयंत्र स्थापित किया है।
लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा है कि क्लेग के उप प्रधानमंत्री बनने के बाद गोंजालेज ने मंत्रिमंडल सचिव सर गस ओडोन्नेल से अपने करियर को लेकर बातचीत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications