श्रीलंकाई टीम में जयसूर्या और मेंडिस को जगह नहीं
चार देशों की इस प्रतियोगिता के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज फरवेज महरूफ को शामिल किया है। एशिया कप में श्रीलंका के अलावा भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें शिरकत करेंगी।
पूर्व कप्तान अरविंद डी सिल्वा के नेतृत्व में काम कर रही चयन समिति ने पहली बार किसी टीम का चयन किया है। डि सिल्वा को दो सप्ताह पहले चयन समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया था।
टीम इस प्रकार है : कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन, माहेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, थिलन समरवीरा, एंजेलो मैथ्यूज, फरवेज महरूफ, चमारा कापूगेदारा, नुवान कुलसेकरा, चनाका वेलेगेदारा, लसिथ मलिंगा, सूरज रांडीव, रंगना हेराथ और थिलिना कैन्डैम्बी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications