उप्र से सभी 11 प्रत्याशी राज्यसभा के लिए निर्वाचित
चुनाव अधिकारी एवं प्रमुख सचिव (विधानसभा) प्रदीप कुमार दुबे ने गुरुवार को यहां इन सभी के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की।
राज्यसभा की 11 सीटों के लिए सबसे ज्यादा 7 प्रत्याशी सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी(बसपा), 2 समाजवादी पार्टी(सपा) के अलावा भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और कांग्रेस के एक-एक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। सभी 11 उम्मीदवार निर्विरोध रूप से चुने गए।
संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित होने वालों में बसपा प्रमुख मायावती के करीबी माने जाने वाले पार्टी महासिचव सतीश चंद्र मिश्रा, एस.पी.सिंह बघेल, अम्मेद राजन, मोहम्मद सलीम, जुगुल किशोर, राजपाल सिंह सैनी और नरेश कुमार कश्यप के अलावा सपा से राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन और राशिद मसूद, भाजपा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्यार अब्बास बनवी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन सतीश शर्मा शामिल हैं। इन नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 5 जुलाई से शुरू होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications